• Sun. Jul 5th, 2026

वृंदावन केे किसानों की समस्याओं के संबंध में सिटी एसपी को ज्ञापन सौंपा

ByVijay Singhal

Aug 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 18 अगस्त 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के पदाधिकारियों ने वृंदावन केे किसानों की समस्याओं के संबंध में सिटी एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद ने संयुक्त रूप से कहा वृंदावन के और पास के गांवों में किसान अपने खेतों में चरी बाजरा मक्का बरसीन हरा चारा  करते हैं जिसे बेचने के लिए वृंदावन नगर में आना पड़ता है लेकिन ट्रैफिक पुलिस द्वारा किसानों का नो एंट्री के नाम पर उत्पीड़न किया जाता है नो एंट्री पर किसानों को रोका जाता है जिससे उनका हरा चारा खराब हो जाता है किसानों के साथ ट्रैफिक पुलिस द्वारा अभद्रता की जाती है जिसके तहत 1 माह पहले किसानों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया गया था उसके बाद मथुरा कलेक्ट्री पर प्रदर्शन भी हुआ था लेकिन किसानों की समस्या जैसी की तैसी बनी हुई है किसानों को नो एंट्री के नाम पर रोका जा रहा है किसान नेताओं ने कहा सिर्फ हरे चारे के ट्रैक्टरों को वृंदावन में प्रवेश दिया जाए। सिटी एसपी साहब ने किसान नेताओं से कहा शनिवार और इतवार व त्योहारों पर किसान अपने ट्रैक्टर सुबह 6:00 बजे तक  बाकी दिनों में 9:00 बजे तक ले आए   ट्रैक्टरों को वृंदावन में नो एंट्री पर नहीं रोका जाएगा हरे चारे के किसी भी ट्रैक्टर  को नहीं रोका जाएगा किसी भी किसान के साथ किसी भी नो एंट्री पर अभद्रता नहीं होगी सिर्फ किसानों के  हरे चारे के ही ट्रैक्टर वृंदावन में  अंदर  जाएंगे। किसान नेताओं व सिटी एसपी साहव के बीच वार्ता सफल हुई। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद ने सिटी एसपी साहब का आभार व्यक्त किया। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष राकेश चौधरी नगर अध्यक्ष मथुरा मुजाहिद कुरैशी नगर प्रभारी फैजान कुरैशी वृंदावन नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद सूरज निषाद आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.