हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के भरतपुर रोड पर रात दिल्ली की एक युवती की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवती गिर्राज महाराज कॉलेज से विधि की पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज में फीस जमा करने के बाद दोस्त संग स्कूटी पर जाते समय यह हादसा हुआ। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मृतका की शिनाख्त प्रीति शर्मा (30) पुत्री कन्हैयालाल निवासी पश्चिमी दिल्ली के तौर पर हुई है। वह कॉलेज की फीस जमा करने के बाद अपने परिचित आशीष गुप्ता निवासी शक्ति खंड, गाजियाबाद के साथ स्कूटी से कहीं जा रहीं थी। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनको रौंद दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
