हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाना क्षेत्र में विकास खंड कार्यालय के पास सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला व उसके नौ माह के बेटे की मौत हो गई। हादसे में पति मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंपा। चरण सिंह निवासी इंद्रलोक, गोवर्धन अपनी पत्नी कविता (28) और नौ माह के बेटे सौरभ के साथ मुरसान, हाथरस के गजुआ नगला इलाके में स्थित अपनी पहली पत्नी के मायके गया था। लौटने के दौरान सुबह 11.30 बजे राया-मथुरा रोड स्थित विकास खंड कार्यालय के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कविता बाइक से गिरकर ट्रक के पहिये के नीचे आ गई। गोद में उसका बेटा सौरभ भी था। दोनों की मौके पर मौत हो गई। चरण सिंह उछलकर सड़क किनारे मिट्टी पर जा गिरा। बेटे और पत्नी को मृत देख वह बेहोश हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने राजस्थान पंजीकृत ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया। चरण सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उपचार के बाद छुट्टी दे दी। राया थाना इंस्पेक्टर अजय किशोर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिए हैं। ट्रक चालक पर तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। दूसरी बार उजड़ा परिवार हादसे में पत्नी कविता और नौ माह के बेटे को गंवाने वाले चरण सिंह का दूसरी बार परिवार उजड़ गया। वह पेशे से निर्माण ठेकेदार है। चरण सिंह की पहली पत्नी ऊषा की कोरोना काल में मौत हो गई थी। ऊषा से एक बेटा हुआ, उसकी भी मौत हो चुकी है। 23 अप्रैल 2021 को उसने कविता निवासी आजाद नगर, सौंख रोड से शादी की थी। नौ माह पहले कविता ने सौरभ को जन्म दिया था। परिवार में फिर से खुशियां लौट आई थीं। ऊषा के मायके वालों ने पहली बार कविता और सौरभ को बुलाया था। हादसे की सूचना पर चरण सिंह से लेकर कविता और ऊषा के परिवार में मातम छा गया। इधर, गांव के लोग भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। मृतका के घर भी लोगों को जमावड़ा लग गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
