• Sat. Jul 4th, 2026

जहरखुरानी गैंग का शातिर बदमाश गिरफ्तार,

ByVijay Singhal

Aug 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में  पुलिस ने जहरखुरानी गैंग का शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। यह यमुना एक्सप्रेसवे पर लोगों के साथ लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ करके गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी कर रही है। इसने कई घटनाओं के बारे में पुलिस को बताया है।आरोपियों ने बीती 27 जून को मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर वारदात को अंजाम दिया था। यहां दिल्ली के पुराने रेलवे स्टेशन से अकुंर राघव निवासी हरवंशपुर, थाना जिरौली धूमपुर, जनपद अलीगढ़ द्वारा दो लोगों के लिए कैब बुक की गई। यह लोग आगरा आ रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन-101 पर बनी भीम फैसिलिटी पर कार सवार लोगों ने नाश्ता करने की  बात बोलकर कार रुकवाई। यहां पर वह कैंटीन से खाना लेकर आए। उन्होंने चालक को भी खाना खिलाया। खाना खाने के बाद चालक बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी स्विफ्ट कार एवं 13 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। चालक की शिकायत पर मांट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इशके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित जाबरा टोल चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने भीम कैंटीन के पास से सज्जाद हुसैन निवासी गांव नेहरू टोला, थाना परहेरा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी जहरखुरानी की घटना में संलिप्त था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.