• Sat. Jul 4th, 2026

बिजलीघर पर व्यापारियों ने काटा हंगामा, जेई से हुई नोकझोंक; एसडीओ कार्यालय में जड़ दिया ताला

ByVijay Singhal

Aug 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में अघोषित विद्युत कटौती से परेशान व्यापारियों ने शनिवार को रंगजी बगीचा बिजली घर पर प्रदर्शन किया। कार्यालय से एसडीओ के नदारद होने पर व्यापारियों ने जमकर हंगामा काटा और एसडीओ कार्यालय पर ताला जड़ दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस को बुलवाया गया। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। पिछले 7 दिनों से अधिक समय से वृंदावन की विद्युत आपूर्ति गड़बड़ा हुई है। शाहजी मंदिर क्षेत्र, लोई बाजार, गोविंद बाग, प्रताप बाजार, अनाज मंडी, राधानिवास, अठखंभा समेत अधिकतर क्षेत्रों में 6 से 8 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। इससे उमसभरी गर्मी में लोग जहां परेशान हो रहे हैं। वहीं व्यापारियों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। किस्तों में मिल रही बिजली से परेशान व्यापारियों ने रंगजी बगीचा बिजली घर पर प्रदर्शन किया। कहा कि यह समस्या पिछले 10 दिनों से आ रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे। वहीं इस हंगामे के बाद से एसडीओ संजीव वार्ष्णेय ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। प्रदर्शन करने वालों में लक्ष्मीनारायण दीक्षित, सोनू अग्रवाल, महेश अग्रवाल, गोपाल शर्मा, गौरव गोस्वामी, राम शर्मा, नीरज, पप्पू अग्रवाल, कुलदीप सिंह, कृष्णा, महेश शर्मा, शुभम शर्मा, हिमांशु, विकास ठाकुर, मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। वृंदावन के गौतमपाड़ा में शुक्रवार रात विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे 16 घंटे बाद भी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बिजली गुल रहने से बांकेबिहारी मंदिर के पास गौतमपाड़ा क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात करीब 11 बजे अचानक विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। तेज आवाज के साथ आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें देख आसपास निवास कर रहे लोगों में हलचल मच गई। वहीं बिजली गुल होने पर अंधकार छा गया। सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद से क्षेत्र में अंधकार छा गया। लोग उमसभरी गर्मी में रातभर परेशान रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.