• Sat. Jul 4th, 2026

बांके बिहारी में 2KM लंबी लाइन, शहरवासी घरों में कैद,

ByVijay Singhal

Aug 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रविवार को आस्था का जन-सैलाब उमड़ा है। आलम यह है कि लाखों श्रद्धालुओं की वजह से मंदिर के सभी रास्ते ब्लॉक हो गए हैं। 2 किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। यही नहीं, भक्तों को 100 मीटर आगे बढ़ने में 2 घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा है। स्थिति यह है कि शहर के लोग घरों में कैद हो गए हैं। दरअसल, आज संडे का दिन है और ज्यादातर सरकारी और प्राइवेट ऑफिस बंद हैं। इसलिए लोग अपने परिवार के साथ मथुरा पहुंचे हैं। यहां शनिवार शाम से ही भक्तों को रेला मंदिर आना शुरू हुआ था। रात में भी सड़कों पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था। तड़के 3 बजे भक्त मंदिर के पास जुटना शुरू हो गए थे। सुबह साढ़े 7 बजे जैसे ही मंदिर खुला, तो भक्तों की लाइन लग गई। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू होने लगी। कुछ ही देर में लंबी लाइन लग गई। इधर, इतनी संख्या में श्रद्धालु एक साथ पहुंचने से प्रशासन की व्यवस्था चरमरा गई है। पुलिसकर्मी भीड़ को संभालने की हर कोशिश कर रहे हैं। मगर, हालत जस की तस बनी हुई है। बांके बिहारी मंदिर में प्रवेश और निकासी के लिए कुल 5 गेट हैं। यहां श्रद्धालुओं का प्रवेश गेट नंबर-2 और गेट नंबर-3 से होता है। दर्शन-पूजन के बाद निकासी के लिए गेट नंबर-1 और गेट नंबर-4 है। वहीं, गेट नंबर-5 मंदिर के पुजारियों और VIP के लिए है। बांके बिहारी मंदिर के अंदर बना आंगन करीब 50 फीट चौड़ा और 50 फीट लंबा है। यहां एक बार में 1500 से 2 हजार श्रद्धालु खड़े हो सकते हैं। मंदिर की सुरक्षा में करीब 350 पुलिसकर्मी हैं, इसके अलावा 100 से ज्यादा निजी सुरक्षाकर्मी हैं। वहीं, मंदिर के 5 किलोमीटर एरिया में 300 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। जिसमें ट्रैफिक पुलिस भी है। मथुरा पहुंचे श्रद्धालु सिर्फ बांके बिहारी ही नहीं जा रहे, अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं। गिर्राज जी, दाऊजी, गोकुल, बरसाना में भी भीड़ बढ़ गई है। यहां भी दर्शन और पूजा पाठ का सिलसिला जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु 84 कोस की परिक्रमा भी देते दिखें।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.