• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा-वृंदावन:शहर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था रही बदहाल, श्रद्धालु बोले- फेल है पुलिस का प्लान

ByVijay Singhal

Aug 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-व्रन्दावन में अधिक मास की एकादशी को श्रद्धा का सैलाब उमड़ा तो ट्रैफिक पुलिस की प्लानिंग धरासाई हो गई। मथुरा वृंदावन की सड़कों पर दिन भर जाम के हालात रहे जो देर रात तक बने रहे। देश विदेश से आए श्रद्धालु यातायात पुलिस की व्यवस्था को कोसते नजर आए और कहने लगे मथुरा की ट्रैफिक पुलिस फेल है। पुरुषोत्तम मास की एकादशी को लाखों की संख्या में श्रद्धालु मथुरा में दर्शनों के लिए पहुंचे। इसके अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने एकादशी पर वृंदावन में पंच कोसी परिक्रमा लगाई। हालात ऐसे कि पूरे पांच कोस में मानव श्रृंखला बन गई। श्रद्धालुओं के बड़ी संख्या में आने के कारण शहर की हर सड़क जाम के झ़ाम से जूझती नजर आई। वृंदावन में ट्रैफिक प्लान बेहतर करने का दावा करने वाली ट्रैफिक पुलिस यहां शनिवार,रविवार को शहर के बाहर ही बैरियर लगाकर ट्रैफिक रोक देती है। यही प्लानिंग इस बार भी की गई। शहर के अंदर आने वाले हर रास्ते के मुहाने पर बैरियर लगा दिए गए। जिसका नतीजा यह रहा कि बाहर से आने वाला वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर पाया और शहर से बाहर जाने वाला वाहन बैरियर पर लगे जाम में फंस गया। वृंदावन की सड़कों पर जाम की यह स्थिति थी कि यहां 5 किलोमीटर तक सड़कों पर जाम लगा रहा। एक्सप्रेस वे से वृंदावन आना हो,मथुरा रोड या फिर नेशनल हाईवे से आने वाला रोड सभी जगह यही स्थिति थी। एक्सप्रेस वे से आने वाले रोड पर तो यह स्थिति थी कि वहां से आने वाले वाहनों को एक्सप्रेस वे से 2 किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया। जाम की स्थिति शहर में क्या रही इसको उन लोगों ने सबसे ज्यादा महसूस किया जो उसमें फंसे रहे। वाहनों में बैठे लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए। हालत यह हो गए कि एक किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को डेढ़ से दो घंटे का समय लग रहा था। जहां बैरियर लगा रखे थे वहां हालत यह कि वाहनों का चलना तो दूर निकलना भी दुश्वार हो जाता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.