हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बी०एस०ए० कॉलेज, मथुरा नोडल केन्द्र पर विश्व विद्यालय द्वारा संचालित मथुरा जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों की मुख्य परीक्षा, बी०बी०ए०, बी०सी०ए०, बी०ई०कॉम० आदि परीक्षाएँ विधिवत् रूप से संचालित हो रही है। परीक्षा के दौरान आज महाविद्यालय के आन्तरिक उड़नदस्ते द्वारा 7 नकलचियों को पकड़कर विश्वविद्यालय के नियमानुसार यू०एफ०एम० के अन्तर्गत कार्यवाही की गई है जिनमें से 6 नकलची छात्र राजीव एकेडमी, मथुरा के एवं 01 व्यक्तिगत (प्राईवेट) छात्र है। आन्तरिक उड़नदस्ते में महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रक प्राचार्य प्रो० ललित मोहन शर्मा, मुख्य अनुशासन अधिकारी एवं परीक्षा अधीक्षक डॉ ० एस० के० राय एवं डॉ० बी० पी० राय सहायक परीक्षा अधीक्षक डॉ० रवीश शर्मा, डॉ० बी० के० गोस्वामी, डॉ० यू० के त्रिपाठी, डॉ० काशदेव शर्मा उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
