हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ट्रेनों में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जीआरपी पुलिस अब समय को ध्यान में रखते हुए कदम उठाने जा रही है। इसके लिए ट्रेनो में होने वाली घटनाओं के समय पर और किन ट्रेनों में अधिक घटनाएं होती हैं, उन्हें चिह्नित कर सुरक्षा प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को जंक्शन का निरीक्षण करने आए नवागत एसपी रेलवे आदित्य लंगेह ने यह बात कही। आगरा अनुभाग का कार्यभार ग्रहण करने के बाद मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को परखा। उन्होंने थाना प्रभारी और स्टाफ से जंक्शन की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी ली।
उन ट्रेनों के बारे में जानकारी ली, जिनमें सबसे अधिक घटनाएं होती हैं। एसपी रेलवे ने बताया कि अनुभाग में मथुरा सबसे अधिक संवेदनशील है, जिन ट्रेनों में सर्वाधिक घटनाएं होती हैं उन्हें चिह्नित किया जा रहा है। घटनाओं के समय को लेकर अध्ययन भी किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी विकास सक्सेना उनके साथ रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
