• Sat. Jul 4th, 2026

पुरानी कालीदह क्षेत्र में गंदगी व अन्य समस्याओं की समाधान की मांग के लिए नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Aug 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी  वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद के नेतृत्व वृंदावन में बाढ़ के पानी से हुई गंदगी की सफाई व वृंदावन में मीठे पानी की व्यवस्था पुरानी कालीदह क्षेत्र में  गंदगी व अन्य समस्याओं की समाधान की मांग के लिए नगर निगम कार्यालय वृंदावन में प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग के लिए अपर नगर आयुक्त क्रांति शेखर जी को ज्ञापन सौंपा
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन के नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद ने कहा यमुना की खादरो में बसी कॉलोनियों में बाढ़ के पानी से हुई गंदगी को तत्काल साफ करवाया जाए इन क्षेत्रों में हजारों की तादाद में जनता निवास करती है। लेकिन अभी तक गंदगी को साफ नहीं किया। गया है जिससे भीषण गर्मी में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है पूरे वृंदावन में पीने के मीठे पानी की समस्या विकराल रूप धारण किए हुए हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे वृंदावन के पुरानी कालीदह क्षेत्र में  गंदगी का बुरा हाल है रतन छतरी क्षेत्र में सीवर लाइन चोक पड़ी है जिससे भीषण गर्मी में भयंकर बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है इस क्षेत्र में सफाई कर्मचारी रोज नहीं आते, मीठे पानी की समस्या भयंकर रूप धारण किए हुए निगम द्वारा जो सार्वजनिक शौचालय बनाई गए  हैं वह बंद पड़े हैं जिनको तत्काल खुलवाया जाए  वार्ड नंबर 69 रतन छतरी क्षेत्र में वहारी बहानो का प्रवेश बंद किया जाए। वाहनों को रोकने के लिए चेन लगाई जाए।
इन सभी समस्याओं का समाधान 72 घंटे के अंदर नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता वृंदावन की जनता के साथ आंदोलन को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
इस मौके पर रूप से मथुरा नगर प्रभारी फैजान कुरैशी नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद उपाध्यक्ष  सूरज निषाद युवा नेता परसोत्तम तोमर अशोक निषाद विष्णु निषाद ठा सुरेंद्र सिंह लुकुट बिहारी निषाद घासी  राम निषाद प्रमुख रूप से मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.