• Sat. Jul 4th, 2026

आर्य समाज रोड रेलवे फाटक पर आज आवागमन बंद

ByVijay Singhal

Aug 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। होलीगेट के पास आर्य समाज रोड स्थित रेलवे फाटक पर स्लीपर स्पेसिंग और रोड सरफेस के लिए रबर के पैड बिछाए जाएंगे। रेलवे द्वारा यह कार्य 8 अगस्त की शाम 6 बजे से 10 अगस्त की शाम तक 6 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान होलीगेट और जीआईसी कॉलेज के बीच वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। होली गेट की ओर से आने-जाने वाले वाहन पुराना बस अड्डे रेलवे पुल के नीचे से आ-जा सकेंगे। रेलपथ के एसएसई के अनुसार मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन मार्ग और राया के बीच होलीगेट के पास रेलवे फाटक पर 24 घंटे स्लीपर स्पेसिंग और एलसी पैड बिछाने का कार्य किया जाएगा, इससे वाहन आसानी से रेलवे फाटक को पार कर सकेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.