• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा की महिला को दहेज के लिए पुणे के फ्लैट में किया बंद

ByVijay Singhal

Aug 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के कृष्णा नगर क्षेत्र की महिला ने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए पुणे (महाराष्ट्र) के एक फ्लैट में बंद कर दिया गया है। पति पुणे की एक लॉजिस्टिक कंपनी में मैनेजर है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में पति सहित छह ससुरालियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता हिना ठाकुर निवासी कृष्णा नगर, कोतवाली ने बताया कि 2013 में वह एमसीए करने के बाद एमबीए के लिए कॉलेज तलाश रही थी। इसी बीच उसकी मुलाकात एक ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से राहुल कुमार निवासी हनुमान नगर, पटना, बिहार से हुई। दोस्ती होने के बाद दोनों ने 2014 में परिवार की सहमति से प्रेम विवाह किया। शादी के बाद मालूम हुआ कि पति 10 साल बड़ा है। पिता ने शादी में दस लाख रुपये खर्च किए थे। इससे राहुल व उसके परिवार वाले संतुष्ट नहीं हुए। पिता की संपत्ति में हिस्सा लेने को दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर पति ने पुणे के एक फ्लैट में बंद कर प्रताड़ित किया। इसमें जेठ राजदीप कुमार, राकेश कुमार व रत्नेश कुमार व दो ननद भी शामिल थीं। 2022 में पति ने 4.25 लाख रुपये ले लिए। उसे नोएडा के एक फ्लैट के बारे में पता लग गया। इसके दस्तावेजों में खुद को सह स्वामी के तौर पर दर्ज करा दिया। नवंबर 2022 में आईवीएफ के जरिये बेटा हुआ। उसे भी पति ने नहीं अपनाया। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

60% LikesVS
40% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.