हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन बस अड्डा के समीप बने रेस्टोरेंट में आइसक्रीम खाने आए युवकों से कर्मचारियों ने रुपये मांगे तो उसकी पिटाई कर दी गई। संचालक ने नामजद पर चौथ मांगने का भी आरोप लगाया है। राधाकृष्ण रेस्टोरेंट के संचालक राकेश सक्सेना के अनुसार 27 जुलाई शाम कुछ स्थानीय लोग आइसक्रीम खाने आए। आइसक्रीम के बिल के रुपये कर्मचारी बलवीर और प्रवेंद्र ने मांगे तो पिटाई की गई। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। 10 हजार रुपये की चौथ भी मांगी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी से पहचान कर नरेश, संजू, गणेश, गौरव, ललित, मनीष, रवि, टीटू और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ घटनाक्रम की तहरीर थाना गोवर्धन में दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
