हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छात्राओं, युवतियों, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बुधवार को महिला थाना पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया। केआर इंटर कॉलेज की छात्राओं व महिला स्टाफ को जागरूक करते हुए कहा कि शोहदों से घबराने की जरूरत नहीं है। कोई शोहदा तंग करता है तो उसकी जानकारी संबंधित पुलिस थाने या फिर 112 नंबर पर दें। शिकायत करने पर पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस शोहदे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। महिला थाना इंस्पेक्टर अलका ठाकुर ने बताया कि एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं एवं महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, कोचिंग सेंटर, मंदिरों के आसपास महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं से बातचीत की गई। केआर इंटर काॅलेज में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाई जा रही महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न महिला हेल्पलाइन 1090, यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181, हेल्पलाइन 1076 व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, ट्विटर ,फेसबुक इंस्टाग्राम) आदि का सतर्कता पूर्ण उपयोग करने संबंधी जानकारियां दीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
