• Sat. Jul 4th, 2026

हरियाणा में तनाव के बाद मथुरा में अलर्ट, कोटवन बॉर्डर पर पुलिस बल किया तैनात,

ByVijay Singhal

Aug 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हरियाणा के नूंह में ब्रज मंडल यात्रा के दौरान दो समुदाय में हुए बवाल के बाद तनाव फैल गया है। मेवात क्षेत्र में फैले तनाव को देखते हुए मथुरा में पुलिस अलर्ट हो गई है। हरियाणा उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीमावर्ती गांव में खास चौकसी बरती जा रही है। एसएसपी खुद मेवात से सटे मथुरा के इलाकों में पुलिस टीम के साथ गस्त कर रहे हैं। हरियाणा में फैली हिंसा के बाद मथुरा पुलिस एहतियात बरत रही है। यहां के कोटवन बॉर्डर पर एक्स्ट्रा पुलिस फोर्स लगाया गया है। एसएसपी शैलेश पांडे ने कोटवन बॉर्डर का जायजा लिया और स्थिति के बारे में जानकारी ली। कोटवन बॉर्डर से आगे किसी भी वाहन को हरियाणा की तरफ नहीं जाने दिया जा रहा। हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठनों द्वारा निकाली जा रही ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद आगरा दिल्ली हाई वे पर भी तनाव है। होडल में कुछ लोगों ने हाई वे ब्लॉक कर दिया है। तनाव को देखते हुए मथुरा में ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। आगरा की तरफ से दिल्ली जाने वाले वाहनों को टाउनशिप तिराहा से गोकुल बैराज, जमुनापार, राया होते हुए एक्सप्रेस वे के जरिए दिल्ली की तरफ भेजा जा रहा है। हरियाणा में फैले तनाव को देखते हुए मथुरा के एसएसपी शैलेश पांडे ने सीमावर्ती क्षेत्रों में बीट कॉन्स्टेबल को अपने क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि गांव गांव में दोनों समुदाय के संभ्रांत नागरिकों के साथ बातचीत की जा रही है। मथुरा में पूरी तरह शांति है किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। हरियाणा का मेवात इलाका मथुरा के कोसी,बरसाना और गोवर्धन थाना क्षेत्रों की सीमा से लगता है। मेवात का बड़ा हिस्सा कोसी और बरसाना की सीमा से सटा है। यही वजह है की मथुरा पुलिस किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल लगा दिया गया है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। खुफिया तंत्र भी हर जानकारी जुटा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.