हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जयपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग करके ASI सहित 4 लोगों की हत्या करने वाला RPF जवान चेतन मथुरा का रहने वाला है। टेकमैन सिटी में बनी गंगा धाम कॉलोनी में चेतन का घर है। उसने अचानक 4 लोगों को मौत के घाट क्यों उतार दिया। इस सवाल का जवाब तलाशते हुए हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज की टीम चेतन की कॉलोनी तक पहुंची। यहां सोमवार शाम सन्नाटा पसरा था। चेतन का घर कहां है? ये सवाल हमने कॉलोनी के एंट्री गेट पर मौजूद लोगों से पूछा, लेकिन जवाब नहीं मिला। कुछ देर भटकने के बाद लोगों ने इशारे से हमें चेतन का घर बता तो दिया, लेकिन साथ चलने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। घर पर चेतन की सास और साली मिले। दोनों उसी दिन मथुरा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि चेतन की पत्नी बीमार हैं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लेकिन, सोर्सेज के मुताबिक, चेतन की पत्नी को रेलवे सुरक्षा बल के जवाब अपने साथ मुंबई ले गए हैं। हमें बताया गया कि चेतन मूलरूप से हाथरस के मिताई गांव का रहने वाला है। चेतन की शादी आगरा के किरावली कस्बे की रहने वाली सीमा से हुई। उसके 3 वर्ष की एक बेटी है। करीब 2 साल पहले वह मथुरा आया और गंगा धाम कॉलोनी में सौ गज का प्लॉट लेकर घर बनाया। हमने कॉलोनी के लोगों से बात करने का प्रयास किया। वह हमारे हाथ में मोबाइल देखते ही भड़क गए। लेकिन जब विश्वास दिलाया कि कुछ भी रिकॉर्ड नहीं किया जा रहा तब महिलाओं ने कहा कि चेतन को तो उन्होंने एक या दो बार ही देखा है। लेकिन उनकी पत्नी सीमा से मुलाकात होती रहती है। वो व्यवहार कुशल हैं। कभी कोई लड़ाई-झगडे़ जैसी बात नहीं सुनी। न ही उन्हें पसंद था। कॉलोनी के सभी लोगों के सुख-दुख में वो शामिल होती थीं। इसके बाद हम चेतन के घर पहुंचे। वहां से 2 महिलाएं घर से बाहर निकलीं। उन्होंने बताया कि वह चेतन की सास और साली हैं। नाम पूछने पर उन्होंने नहीं बताया। चेतन के परिवार के बारे में जानकारी की तो वह बात करने को तैयार नहीं हुईं। चलते-चलते कहा कि चेतन की पत्नी की तबीयत खराब है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। चेतन की साली से जब बात करने का प्रयास किया तो उसने बताया कि सोमवार की दोपहर में सीमा का फोन आया और कहा कि मम्मी-पापा को लेकर जल्द आ जाओ। बहुत कुछ हो गया है और रोने लगी। सीमा से पूछा- क्या हुआ तो उसने कुछ नहीं बताया। फोन पर मिली जानकारी के बाद सीमा की मम्मी, पापा और बहन मथुरा आ गए। मथुरा आने के बाद माजरा पता चला तो चेतन की बेटी को उसके नाना अपने साथ घर ले गए। साली से जब पूछा कि सीमा ने क्या बताया तो उन्होंने केवल इतना कहा कि चेतन ने मुंबई में कुछ कर दिया है। इसके आगे कोई भी जानकारी शेयर नहीं की। घर के बाहर मोहल्ले की अन्य महिला आने पर सास और साली दोनों घर के अंदर चले गए।जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस (12956) में सोमवार (31 जुलाई) सुबह रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के एक कॉन्स्टेबल ने अपनी ऑटोमैटिक राइफल से साथी असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) को गोली मार दी। इसके बाद वह दूसरे डिब्बे में गया और 3 पैसेंजर्स को भी शूट कर दिया। घटना के वक्त ट्रेन गुजरात से महाराष्ट्र जा रही थी। फायरिंग पालघर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के कोच बी-5 में हुई। जवान को उसकी राइफल के साथ अरेस्ट कर लिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
