हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाने के दो सिपाहियों पर एक ट्रैक्टर चालक को रिश्वत न देने पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। आरोप यह भी है कि वह पुलिस कर्मियों की थाने पर शिकायत करने गया तो वहां से हड़काकर भगा दिया गया। अड्डा फिरोजपुर का रहने वाला सत्यदेव अन्य ने बताया कि यमुना में बाढ़ का पानी नौहझील शेरगढ़ रोड पर आने से ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा बाधित है। वह परिक्रमार्थियों को ट्रैक्टर से रोड पार कराने का काम कर रहा था। यमुना पुल पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाहियों ट्रैक्टर चलाने की एवज में चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी 1500 रुपये मांग रहे थे। रुपये न देने पर चौकी में बंदकर पीटा। पुलिसकर्मियों ने लाठियां बरसाईं। घायल होने पर आनन-फानन में कस्बा शेरगढ़ स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने और सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर छोड़ भाग गए। पीड़ित के अनुसार, वह शिकायत करने थाने पहुंचा तो वहां भगा दिया। इस प्रकरण की शिकायत एसएसपी से करूंगा। इधर, इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि चालक के साथ कोई मारपीट नहीं की गई है। वाहन चालक परिक्रमार्थियों से मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। शिकायत के बाद सभी वाहनों को बंद करा दिया है। इसलिए ट्रैक्टर चालक मारपीट का गलत आरोप लगा रहा है। उसके हाथ में चोट पहले की लगी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
0% LikesVS
100% Dislikes
