• Sat. Jul 4th, 2026

चोरी का माल खरीदने का मामला में नोएडा पुलिस ने मथुरा के सर्राफ उठाया

ByVijay Singhal

Jul 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में चोरी का माल खरीदने के शक में नोएडा पुलिस की टीम ने छत्ता बाजार में सराफ के प्रतिष्ठान पर दबिश दी। सर्राफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद लौट गई। इस कार्रवाई से सर्राफ कारोबारियों में खलबली मच गई। शहर कोतवाली पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को करीब नौ बजे नोएडा की पुलिस ने एक सराफा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पहले तो बाजार के अन्य कारोबारी कुछ समझ नहीं पाए। हड़बड़ी में वह शहर कोतवाली पहुंचे। वहां से छानबीन होने पर मालूम हुआ कि किसी चोरी के मुकदमे के खुलासे के सिलसिले में नोएडा से पुलिस की टीम आई है। चोरी का माल मथुरा में बिक्री होने का पुलिस के पास इनपुट है। इंस्पेक्टर कोतवाली संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सराफा कारोबारियों को मामले की जानकारी दी गई है। हालांकि तब वह नोएडा से आई पुलिस टीम वापस लौट गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.