• Sat. Jul 4th, 2026

चौबियापाड़ा क्षेत्र के रतनकुंड में मकान फटे, लोगों में दहशत

ByVijay Singhal

Jul 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चौबियापाड़ा क्षेत्र के रतनकुंड में मकानों में दरारें आने से लोगों में दहशत का माहौल है। एक तो बारिश और दूसरी पाइप लाइन लीकेज से लोग दोहर संकट का सामना कर रहे हैं। एक के बाद एक घर की दीवारों में दरारें आ रहीं हैं। 15 दिन पहले शुरू हुई यह समस्या एक बार फिर से बढ़ने लगी है। अब तक करीब एक दर्जन से अधिक मकानों में दरारें आ गईं हैं।
चौबियापाड़ा क्षेत्र में मकानों के फटने की समस्या नई नहीं है। एक-दो माह बाद लोगों की शिकायतें आने लगती हैं कि मकानों में दरार आ रही है। करीब एक दशक पुरानी इस समस्या का अब तक कोई निदान नहीं निकल सका है। पिछले 15 दिन से यह समस्या एक बार फिर रतनकुंड क्षेत्र में देखने को मिल रही है। इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से की। जलकल की लेटलतीफी के चलते इस समस्या का कारण तलाशने के लिए आठ दिन बाद पानी की पाइप लाइन की खुदाई शुरू हुई तो लोगों की शिकायत सही साबित हुई। पाइप लाइन में लीकेज पानी घरों की नींव में घुस रहा था। अनिल चतुर्वेदी कोको, रमेश चतुर्वेदी, काशीनाथ चतुर्वेदी, बालकृष्ण, मनमोहन बुल्ला, कन्नू चौबे, प्रयाग नाथ चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, ध्रुव चतुर्वेदी आदि के मकानों में दरारें आ गईं हैं। इसकी जानकारी मिलने पर मंगलवार को तीर्थ पुरोहित महासंघ के पदाधिकारियों ने क्षेत्र का जायजा लिया। ब्रज मंडल अध्यक्ष लालजी भाई शास्त्री, महामंत्री पंडित अमित भारद्वाज, कोषाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी, पंडित मुरारी लाल उपाध्याय, कपिल चतुर्वेदी, अजय चतुर्वेदी, सुरेंद्र चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी ने कहा कि इस समस्या के लिए डीएम से मुलाकात की जाएगी। नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद पाइप लाइन की खुदाई कराई गई है। यह कार्य जारी है। पाइप लाइन बहुत पुरानी होने के कारण लीकेज हो रहा था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.