• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा की लड़की को पलवल में दहेज के लिए विवाहिता की कर दी हत्या

ByVijay Singhal

Jul 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा उत्तर प्रदेश के गोपालगढ़ गांव निवासी अशोक ने दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपनी बहन कविता की शादी 6 मार्च 2022 को भुलवाना गांव निवासी कृष्ण के साथ की थी। शादी के बाद कविता का पति कृष्ण व जेठ रामू, देवर पंकज, सास कमलेश व ससुर टीकमचंद दहेज में स्फिट कार व सोने के आभूषणों की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन कविता के साथ मारपीट कर उसे कई बार घर से निकाल दिया।वे अपनी बहन का घर बसाने के चक्कर में उसे उसकी ससुराल छोड़ जाते थे। आरोप है कि दो माह पूर्व उसकी बहन को मारपीट कर घर से भगा दिया था। उसका जीजा कृष्ण उसकी बहन को लेने के लिए उनके घर पहुंचा और सभी परिजनों ने आश्वासन दिया कि आगे से उनकी बहन के साथ कोई मारपीट नहीं होगी और न ही दहेज की मांग होगी। लेकिन ससुरालजन अपनी आदतों से बाज नहीं आए।अशोक ने बताया कि 23 जुलाई को उसके पास उसके जीजा का फोन आया कि तुम्हारी बहन की तबीयत ज्यादा खराब है, जिसे इलाज के लिए पलवल के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। शिकायत में कहा कि वे सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे तो वहां डॉक्टर ने बताया कि तुम्हारी बहन की तबीयत ज्यादा खराब है, बचने के चांस नहीं है। उसके गले पर फांसी लगाने के निशान हैं। 24 जुलाई को डॉक्टरों ने उसकी बहन कविता को मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि 24 जुलाई को देर शाम सूचना मिलने पर वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। 25 जुलाई को सुबह पुलिस ने कविता का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। अशोक की शिकायत पर कविता के पति कृष्ण, देवर पंकज, जेठ रामू, ससुर टीकमचंद व सास कमलेश के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हरियाणा के पलवल में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में माैत हो गई। मायके के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज में कार न मिलने पर फंदे पर लटका कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पति समेत 5 पर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव काे पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.