हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के श्रीधाम गोवर्धन में ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से अनियंत्रित हो पलट गया। जिसमें बैठे श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे को देख मौके जमा हुई भीड़ ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कान्हा की नगरी मथुरा से 21 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। कान्हा की लीला स्थली श्रीधाम गोवर्धन जहां हर वर्ष लाखों की संख्या में कृष्ण भक्त अपने आराध्य की लीलाओं का अनुसरण करने के लिए आते है। इस समय अधिक मास का पावन माह चल रहा है। जिसमें देश के कोन-कोन से भक्त गिरिराज परिक्रमा करने आ रहे है। गिरिराज परिक्रमा 21 किलो मीटर की होने की वजह से वृद्ध श्रद्धालु ई-रिक्शा के माध्यम से गिरिराज परिक्रमा कराते है। जिनकी नगर पंचायत द्वारा संख्या भी निर्धारित की गई। लेकिन निर्धारित संख्या से ज्यादा ई-रिक्शा परिक्रमा मार्ग में चला रहे है। जिसके कारण आए दिन परिक्रमा मार्ग में जाम लग जाता है, तो वहीं यात्री आए दिन हादसों का शिकार होते नजर आ रहे है। मामला गोवर्धन का है। जहां एक ई-रिक्शा चालक ने ई-रिक्शा में तादात से ज्यादा परिक्रमार्थियों को बैठाकर गिरिराज परिक्रमा करा रहा था। अचानक ई-रिक्शा परिक्रमा मार्ग के मानसी गंगा दासविसा पर अनियंत्रित को पलट गया। जिसमें बैठे श्रद्धालु शरद, दीपशी गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी अन्य श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए गोवर्धन के सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। वहीं हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ में ई-रिक्शा चालक के प्रति आक्रोशित लोगों ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
