हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मगोर्रा क्षेत्र की लालपुर नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को नहर से निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में उस समय सनसनी फैल गई। जब नहर में एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव उतराते हुए देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर में बहते शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवा कर पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की कोई शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक व्यक्ति ने सफेद सर्ट पहन रखी थी। आधा शरीर नग्न था। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि नहर की पतली पर होकर गुजर रहे थे, कि तभी अचानक नहर में बहते शव पर नजर पड़ी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति को नहर से निकालवाया गया। मृतक व्यक्ति का शव कही अन्य जगह से बह कर आया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
