• Sat. Jul 4th, 2026

मथुरा में आगरा मंडल की नई कमिश्नर ऋतु महेश्वरी चार्ज लेने के बाद बाँके बिहारी मन्दिर पहुंची,

ByVijay Singhal

Jul 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में आगरा मंडल की नई कमिश्नर ऋतु महेश्वरी चार्ज लेने के बाद वृंदावन पहुंची। भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए। इसके बाद नव नियुक्त कमिश्नर ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री के बुधवार को प्रस्तावित दौरे के बारे में जानकारी ली। आगरा मंडल कमिश्नर बनने के बाद आईएएस अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने पहले चार्ज लिया इसके बाद वह वृंदावन के लिए रवाना हो गई। नव नियुक्त कमिश्नर सबसे पहले बांके बिहारी जी मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। करीब आधा घंटा तक मंदिर में रहने के बाद कमिश्नर अधिकारियों के साथ रवाना हो गई। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद कमिश्नर राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंची। यहां बुधवार को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर उन्होंने व्यवस्थाओं को परखा। कमिश्नर ने राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल के सचिव काली कृष्ण महाराज से कार्यक्रम की जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा के वृंदावन आयेंगे। यहां वह राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल में आगरा मंडल की दूसरी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की चौथी PET CT स्कैन मशीन का लोकार्पण करेंगे। इस मशीन से कैंसर की स्टेज का पता चलता है। हॉस्पिटल के सचिव काली कृष्ण महाराज ने बताया कि कैंसर की स्टेज के बारे में समय से जानकारी होने पर उसका इलाज शुरू किया जा सकता है जिससे उसे फैलने से रोका जा सकता है और मरीज की जान बच सकती है।कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के बाद पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंची। यहां कमिश्नर ने मथुरा के अधिकारियों के साथ बैठक की। कमिश्नर ने अधिकारियों से परिचय जानने के बाद मथुरा में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। कमिश्नर ने मीटिंग के दौरान अधिकारियों से कहा कि किसी भी विकास कार्य में कोताही न बरती जाए,मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले कार्य समय से पूरे हों। अधिकारियों के साथ मीटिंग करने के बाद कमिश्नर ऋतु माहेश्वरी मीडिया से मुखातिब हुईं। कमिश्नर ने बताया कि बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को और कैसे बेहतर सुविधा दी जाए,ट्रैफिक की समस्या का निदान आदि पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो उनको बेहतर फील हो इस दिशा में कार्य किया जाए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.