• Fri. Jul 3rd, 2026

अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा किया गया 251 पौधों का रोपण

ByVijay Singhal

Jul 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन मथुरा इकाई द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आम, कदंब, मोगरा, चमेली, अशोक, बिल्व, तुलसी आदि के 251 पौधों का रोपण किया गया, स्थानीय मुकुंद प्रिया गार्डन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संयोजक संगठन अजयकांत गर्ग, जिलाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल एवं जिला महामंत्री अनुराग मित्तल ने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया । इस अवसर पर अजयकांत गर्ग ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे स्वास्थ्य को एक आधार प्रदान करते हैं जितने अधिक वृक्ष होंगे, उतनी ऑक्सीजन हम सभी को प्राप्त होगी, सभी स्वस्थ रहेंगे, जिलाध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, महामंत्री अनुराग मित्तल ने बताया कि आज 251 पौधों का रोपण किया गया है, शीघ्र ही 2500 वृक्षारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है, इस दौरान विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया एवं उसके संरक्षण की जिम्मेदारी कार्यक्रम के व्यवस्थापक प्रमोद गुप्ता द्वारा ली गई, धीरज गोयल, विनोद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, गौरव गोयल, गिरधारी गर्ग ,अतुल बंसल, प्रिऐश अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, साकेत गर्ग, मनीष अग्रवाल, निखिल जैन, अनीता अग्रवाल आदि मौजूद थे ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.