• Fri. Jul 3rd, 2026

कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च:मणिपुर की घटना के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेस नेता

ByVijay Singhal

Jul 22, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के ह्रदय स्थल होली गेट से काग्रेशियो ने कैंडल विकास बाजार तक निकाला। मणिपुर में देश को शर्मसार करने वाली हुई घटना के बाद राजनीति चरम पर हैं। मथुरा में कांग्रेस ने घटना के विरोध में होली गेट से विकास बाजार तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कांग्रेस नेता कैंडल जलाकर गांधी प्रतिमा के समक्ष पहुंचे और अपने आक्रोश का इजहार किया। कांग्रेस नेताओं की मांग है कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट से कराई जाए। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने और सामूहिक दुराचार के मामले में अब राजनीति जमकर हो रही है। विपक्ष पूरे मामले को लेकर इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट से कराने की मांग कर रहा है। मथुरा में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा ने मांग करते हुए कहा कि पीड़ित महिलाओं को सरकारी नौकरी और 5-5 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जाए। मणिपुर में हुई घटना के विरोध में जिला अध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने होली गेट से विकास बाजार तक कैंडल मार्च किया। इसके बाद सभी ने गांधी प्रतिमा के समक्ष पहुंच कर कैंडल रख दिए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस तरह की वारदात समाज को तोड़ने का काम करती हैं। भाजपा शासन में महिला और बालिकाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नीलेश जादौन ने कहा कि इस पूरे मामले में अगर कोई दोषी है तो वह मणिपुर सरकार है। मणिपुर सरकार के खिलाफ भी न्यायिक जांच कर कार्यवाही करनी चाहिए। पार्टी के जिला महासचिव नरेश पाल सिंह ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। प्रदर्शन के दौरान कृष्णवीर सिंह,प्रदेश सचिव विनेश सोनवाल,पार्षद संतोष पाठक,धनंजय सिंह,मुकीम कुरैशी,प्रखर चतुर्वेदी,ब्रजेश शर्मा,दिनेश जैन, दिनेश शर्मा,भारत भूषण गौतम,अशोक शुक्ला,,युनुस गाजी, विनोद आर्य,मनोज गौड़,तिलकवीर सिंह,जगजीत सिंह,राजू अव्वासी, आदर्श शर्मा, सिम्मी बेगम, अखलाख चौधरी,सलमान चौधरी आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.