• Fri. Jul 3rd, 2026

बांके बिहारी बैरिकेडिंग की व्यापारियों ने एसएसपी से कहा- बिजनेस प्रभावित हो रहा है, इनको हटवा दीजिए

ByVijay Singhal

Jul 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए मुख्य बाजार में बैरिकेडिंग लगाई जा रही है। इस बैरिकेडिंग से स्थानीय निवासियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बैरिकेडिंग से हो रही समस्या को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने एसएसपी से मुलाकात की और बैरिकेडिंग जल्द से जल्द हटाने की मांग की। बांके बिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के उद्देश्य से प्रशासन मुख्य रास्ते पर बैरिकेडिंग लगा रहा है। विद्यापीठ चौराहा से बांके बिहारी मंदिर तक करीब 300 मीटर लंबी लगाई जा रही इस बैरिकेडिंग के कारण स्थानीय निवासियों को समस्याओं से रूबरू होना पड़ता है। स्थानीय लोग खासे प्रभावित होते हैं। बांके बिहारी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए शासन प्रशासन नए नए प्रयोग करता रहता है। इन प्रयोगों से श्रद्धालुओं को सुविधा तो नहीं मिलती बल्कि स्थानीय निवासियों को खासी दिक्त्तों का सामना करना पड़ता है। बैरिकेडिंग लग जाने के कारण बच्चों की स्कूल वैन उनको घर से लेने और छोड़ने नहीं आती वहीं आपात स्थिति में एंबुलेंस भी नहीं पहुंच सकती। इतना ही नहीं क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी न आने से सफाई व्यवस्था ठप्प हो जाती है। बाँके बिहारी बाजार के स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं एसएसपी शैलेष पांडे से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने बाँके बिहारी बाजार में विद्यापीठ चौराहा से लगाई जा रही रेलिंग को हटाए जाने की माँग की। पार्षद वैभव अग्रवाल ने कहा कि रेलिंग लगाए जाने से बाँके बिहारी बाजार के आसपास के हज़ारों स्थानीय लोग प्रभावित होंगे तथा बच्चों की स्कूल वैन, एम्बुलेंस, पेयजल सप्लाई के वाहन, कूड़ा उठाने के वाहन, दूध एवं सब्ज़ी जैसी रोजमर्रा की वस्तुएं एवं विभिन्न प्रकार की शोभायात्रायें बाजार में प्रवेश नहीं कर पाएंगी। रेलिंग लगाने से बड़ी संख्या में बाहर से आने वाले श्रद्धालु दर्शन से वंचित हो जाते हैं । इस समय कोई बड़ा त्यौहार भी नहीं है। ऐसे में रेलिंग लगाने का कोई औचित्य नहीं है। बाँके बिहारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमित गौतम एवं पूर्व अध्यक्ष नीरज गौतम ने भी आम जनमानस को होने वाली परेशानी को देखते हुए रेलिंग नहीं लगाने की माँग की। जिलाधिकारी एवं एसएसपी द्वारा कहा गया कि प्रमुख त्यौहारों पर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ही रेलिंग लगाई जाएगी। जिससे अत्यधिक भीड़ के दबाब में कोई घटना ना हो और आम दिनों में रेलिंग ना लगाने को लेकर सम्बंधित विभाग को निर्देशित भी किया। इस अवसर पर गोविन्द खंडेलवाल, बृज बिहारी अग्रवाल, रवि खंडेलवाल एवं पुनीत गौतम एडवोकेट उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.