हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 20 जुलाई। दिनांक 11 जुलाई को मा0 मंत्री परिषद की बैठक में मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान 2023 को व्यापक जनसहभागिता के साथ संचालित किये जाने का आव्हान किया गया था। जिसके तहत समस्त शासकीय विभागों द्वारा दिनांक 22 जुलाई को कम से कम 30 करोड़ तथा दिनांक 15 अगस्त को 05 करोड़ पौधारोपण किया जाना है।
उक्त के क्रम में जनपद मथुरा का लक्ष्य लगभग 35 लाख है, जिसके संबंध में दिनांक 22 जुलाई को वृहद वृक्षारोपण किया जायेगा, जिसमें मा0 प्रभारी मंत्री, मा0 सांसद, मा0 विधायकगण, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, पंचायत सदस्य, चेयरमेन, प्रधान, जनपद के अधिकारियांे एवं कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण में भाग लेते हुए इस अभियान को सफल बनाया जायेगा। आप सभी जनपदवासियों से आग्रह है कि इस अभियान में जुड़े और ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करते हुए इस ब्रजभूमि को हरा भरा बनायें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
