• Fri. Jul 3rd, 2026

मथुरा जंकशन पर गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस ट्रेन में आतंकी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने खंगाली ट्रेन,

ByVijay Singhal

Jul 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मुंबई से अमृतसर जाने वाली गोल्डन टैंपल एक्सप्रेस ट्रेन में आतंकी होने की सूचना सुरक्षा बलों को कंट्रोल के माध्यम से मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ,जीआरपी और सिविल पुलिस के जवान मथुरा जंकशन स्टेशन पहुंच गए। स्टेशन पहुंचते ही सुरक्षा बल के जवानों ने ट्रेन को घेर लिया और सघन तलाशी ली। दस मिनट तक ट्रेन को चैक किया गया जिसके बाद अफवाह निकलने पर दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। मुंबई से अमृतसर जा रही गोल्डन एक्सप्रेस ट्रेन में उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक ट्रेन में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंचे। ट्रेन में सफर कर रहे यात्री कुछ समझ पाते उससे पहले ही सुरक्षा कर्मियों ने पूरी ट्रेन को घेर लिया। जानकारी करने पर पता चला कि ट्रेन में किसी आतंकी के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस चैकिंग कर रही है। सुरक्षा बलों को जिस समय सूचना मिली उस समय ट्रेन भरतपुर से मथुरा की तरफ निकल चुकी थी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीओ सिटी और पुलिस बल के साथ मथुरा जंकशन स्टेशन पहुंच गए। स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी मुस्तैद हो गए। ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म संख्या 3 पर पहुंची तभी सुरक्षा बल के जवानों ने ट्रेन को घेर लिया और चैकिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बल के जवानों ने दस मिनट तक ट्रेन की चैकिंग की। सुरक्षा बल के जवानों ने ट्रेन की गहनता से चैकिंग की। दस मिनट तक ट्रेन को चैक करने के बाद जब कोई आतंकी नहीं मिला तो पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान स्टेशन पर भी मौजूद अन्य यात्रियों के समान की भी चैकिंग की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.