• Fri. Jul 3rd, 2026

भक्तमाल की कथा कोई साधारण कथा नहीं : दीनबंधु शरण महाराज

ByVijay Singhal

Jul 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
गोवर्धन।राधाकुंड कुसुम सरोवर स्थित नारद कुंड पर चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद भक्तमाल कथा में बुधवार को दूसरे दिन व्यास पीठ से दीनबंधु शरण महाराज ने बृज भाषा में संगीत मय भक्तमाल कथा श्रवण कराते हुए कहा कि भक्ति हो तो सबरी जैसी हो। सबरी की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान राम पूछ पूछ कर सबरी के यहां पहुंचे। भक्तमाल के अनुसार शबरी जी लक्ष्मी जी का अंशाअवतार थीं। पुरुषोत्तम मास में दान पुण्य व कथा सुनने से सर्वाधिक पुण्य फल प्राप्त होता है। इससे पूर्व नाभा गोस्वामी जी का नाभा चरित्र का वर्णन किया। श्री दीनबंधु शरण महाराज ने कहा भक्तमाल की कथा कोई साधारण कथा नहीं है। इसके सुनने से मनुष्य भव से पार हो जाता है। मंगलवार को उद्धव बैठक से नारद कुंड तक कलश शोभायात्रा निकाली गई। केसरिया हिंदू वाहिनी के ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी पंडित उत्तम शर्मा ने व्यासपीठ का माल्यार्पण कर पूजन अर्चन कर महाराज जी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान विनय मुनि महाराज, एके दास महाराज,राधामोहन सिद्ध, आचार्य राधावल्लभ पुरोहित,मीना वार्ष्णेय, गिर्राज किशोर वार्ष्णेय अलीगढ़ मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.