• Fri. Jul 3rd, 2026

गोकुल बैराज के पिलर से टकराया स्टीमर डूबा, डूबते गोताखोरों को लोगों ने बचाया

ByVijay Singhal

Jul 18, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में यमुना में तेज उफान के साथ बह रहे पानी के कहर से राहत बचाव कार्य में लगे गोताखोरों के स्टीमर को अपनी चपेट में ले लिया। स्टीमर यमुना के पिलर नंबर आठ से टकरा कर पलट गया। पानी के बहाव में स्टीमर में बैठे गोताखोर फंस गए। शोर पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद स्टीमर के पांचों गोताखोरों को सकुशल बचाया। यमुना के तेज बहाव के कारण मथुरा में खड़े स्टीमर पानी में बह गए। स्टीमर के बह जाने का पता लगने पर पांच गोताखोर एक स्टीमर को लेकर यमुना में बहने वाले स्टीमर की तलाश के लिए रविवार की सुबह निकले। बताया गया कि स्टीमर यमुना में गोकुल बैराज पहुंचा और वहां बैराज के पिलर से टकरा कर पलट गया। स्टीमर पलटने से उसमें सवार गोताखोर उसके नीचे दब गए। पानी में फंसे गोताखोरों के शोर करने पर स्थानीय गोताखोर बंटी ने आवाज सुनी तो उसने पास में मौजूद स्थानीय गोताखोरों को आवाज देकर बुलाया। सभी गोताखोर पानी में फंसे गोताखोरों को बचाने के लिए पानी में कूद गए। काफी प्रयास के बाद सभी गोताखोरों को सकुशल बचा लिया गया। लेकिन, स्टीमर पानी में डूब गया। इस डूबे स्टीमर को बाद में निकाल लिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.