हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
उत्तर प्रदेश के आगरा में फुटवियर पर बीआईएस लागू करने के विरोध में रविवार को जूता उद्यमियों और कंपोनेंट इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन देकर बीआईएस को खत्म करने की मांग की। मंत्री ने इस विषय में बातचीत करने का आश्वासन दिया। जूता कारोबारियों ने कहा कि बीआईएस आगरा के जूता उद्योग को खत्म करने की दिशा में उठाया गया कदम है। इसके लागू होने से जूते के कुटीर उद्योग को बंद करना पड़ेगा। केवल बड़ी जूता निर्माता इकाइयां ही बच सकेंगी। जूता कारोबार से आगरा में चार लाख से ज्यादा लोग जु़ड़े हुए हैं। अभी तक यह नियम 50 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाले कारोबारियों पर है। जनवरी से इसे सभी पर लागू करने की तैयारी है। जूता व्यापारियों की समस्या सुनने के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही वह इस मुद्दे पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से बात करेंगे। आगरा शू मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन के जितेंद्र त्रिलोकानी ने कहा कि जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करके इसे समाप्त करने की मांग करेगा। इस दौरान आगरा शू मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह लवली, जितेंद्र त्रिलोकानी, हिम्मत रामानी, वसीम अहमद, चंद्र मोहन सचदेवा, अम्बे प्रसाद गर्ग, बंटी ग्रोवर, विनोद सीतलानी, संजय अरोड़ा, नारायण बहरानी,अजय कुमार, सुरेश शीतलानी, मोहम्मद बिलाल आदि शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
