• Fri. Jul 3rd, 2026

अखंडानंद आश्रम में आनंद जयंती महोत्सव 17 जुलाई को

ByVijay Singhal

Jul 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन में मोतीझील स्थित अखंडानंद आश्रम (आनंद वृन्दावन) में आश्रम के संस्थापक ब्रह्मलीन स्वामी अखंडानंद सरस्वती महाराज का 113 वां जन्म महोत्सव आनंद जयंती के रूप में 17 जुलाई 2023 को अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
जानकारी देते हुए संत सेवानंद ब्रह्मचारी एवं आचार्य मनोज शुक्ला ने बताया है कि पूज्य महंत स्वामी श्रवणानंद सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले आनंद जयंती महोत्सव में प्रातः 6 बजे याज्ञिक रत्न आचार्य विष्णुकांत शास्त्री के आचार्यत्व में महंत स्वामी श्रवणानंद सरस्वती महाराज,स्वामी डॉ. गोविंदानंद सरस्वती महाराज,स्वामी महेशानंद सरस्वती महाराज एवं सेवानंद ब्रह्मचारी आदि के द्वारा महाराजश्री के चित्रपट एवं गुरु चरण पादुका का वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन किया जाएगा।साथ ही 8 से मध्याह्न 12 बजे तक संतो व विद्वानों के प्रवचन होंगे।तत्पश्चात संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं भंडारा होगा। इसके अलावा सायं 5 बजे से बधाई गायन होगा।जिसमें सभी भक्त-श्रृद्धालु सादर आमंत्रित हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.