• Sun. Nov 29th, 2026

श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज पटलौनी के स्टाफ का वेतन रोका

Byvijay.singhal1233

Jul 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बलदेव क्षेत्र के तीन इंटर कॉलेजों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक विद्यालय में स्टाफ की अनुपस्थिति, विद्यालय में व्याप्त गंदगी और विद्यार्थियों की न्यूनतम संख्या को लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए तीन शिक्षकों का वेतन काटते हुए समस्त स्टाफ का वेतन रोक दिया। दूसरे विद्यालय में व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज पटलौनी में जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने निरीक्षण किया। यहां उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर पता चला कि सहायक अध्यापिका भावना ठकुराल मई 2023 से लगातार अनुपस्थित चल रही हैं। इस संबंध में मौजूद कार्यवाहक प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह से पूछा गया तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। सहायक अध्यापक दिलीप कुमार एवं बालेश्वर तिवारी भी अनुपस्थित मिले। उन्होंने मानव संपदा पोर्टल से अवकाश नहीं लिया था। विद्यालय में मात्र 64 विद्यार्थियों की उपस्थिति पाई गई। चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। इस पर डीआईओएस ने नाराजगी जताते हुए भावना ठकुराल, दिलीप कुमार और बालेश्वर तिवारी का वेतन काटते हुए समस्त स्टाफ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही डीआईओएस ने राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पटलौनी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज बरौली का निरीक्षण किया। यहां उन्हें सभी स्टाफ उपस्थित मिला। साफ-सफाई भी मिली। विद्यार्थियों की भी संतोषजनक संख्या मिली। डीआईओएस भास्कर मिश्र ने बताया कि श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज की स्थिति काफी खराब थी। बिना सूचना के अनुपस्थित मिलने पर तीन शिक्षकों का वेतन काटा गया है। साथ ही समस्त स्टाफ का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.