• Fri. Jul 3rd, 2026

व्रन्दावन में फर्जी वसीयत कर 40 लाख ठगे

ByVijay Singhal

Jul 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में फर्जी वसीयत कर 40 लाख रुपये ठगने के मामले में कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। राधावल्लभ मंदिर के सामने घट्टा वाली गली निवासी मोहित मिश्रा ने सुनील कुमार गोस्वामी से मौजा वृंदावन में खसरा नंबर 213 में 50 वर्ग गज का प्लाॅट खरीदा था जिसकी कीमत 40 लाख रुपये दी थी। प्लाॅट की रजिस्ट्री हो जाने के बाद मोहित जब वहां चहारदीवारी कराने पहुंचा तो इसने नगर निगम और तहसील में शिकायत कर दी। दोनों संस्थाओं से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के बाद चहारदीवारी कराना चाही तो सुनील ने काम रुकवा दिया और कहा कि मैंने गलत वसीयत कर दी है। प्लाॅट उसके बेटे आदित्य के नाम है। मोहित ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत 12 जुलाई को कोतवाली में दी, जिस पर पुलिस ने धारा 420 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। जमीनों की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों दिल्ली निवासी एक महिला की जमीन उसे मृतक बताकर 60 लाख में बेच दी थी, वहीं कुछ दिन पूर्व मकान बेचने की एवज में मिले 58 लाख रुपये लेकर परिवार फरार हो गया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.