हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में नगर पालिका प्रशासन ने 16 मांस विक्रेताओं को नोटिस जारी किए हैं। इनसे पूछा गया है कि अपशिष्ट सामग्री को निस्तारित कैसे कर रहे हैं। तीन दिन में नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी। नगर में संचलित मांस की दुकानों पर अपशिष्ट का निस्तारण वैध तरीके से न कर उसे खुले स्थानों पर फेंका जा रहा है। इससे पुराना जीटी रोड पर संचालित स्कूलों के बच्चों व अन्य लोगों को गंदगी/बदबू का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य एवं खाद्य निरीक्षक राजीव यादव ने बताया कि इस संबंध में शिकायतें मिलने के बाद मीट विक्रेताओं को नोटिस तामील कराए गए हैं। इसमें पूछा गया है कि वह अपनी दुकानों से निकलने वाले अपशिष्ट का निस्तारण किस प्रकार और कहां करते है। नगर पालिका द्वारा जारी एनओसी एवं एफडीए द्वारा जारी फूड लाइसेंस की छायाप्रति नगर पालिका कार्यालय में जमा कराने को कहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
