हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाइवे क्षेत्र में गोवर्धन रोड पर एक युवती के साथ दिनदहाड़े एक लाख रुपये की लूट हो गई। युवती एक कंपनी में कलेक्शन का काम करती है। हालांकि पुलिस इस घटना को संदिग्ध मानकर चल रही है। उन्नाव निवासी आरती यादव पुत्री गोपीकृष्ण वर्तमान में बाद चौकी के पीछे थाना रिफाइनरी क्षेत्र में रह रही है। आरती किसी कंपनी में कलेक्शन का काम करती है। उसने बताया कि वह बुधवार दोपहर में कलेक्शन के रुपये लेकर आ रही थी। इसी दौरान गोवर्धन रोड स्थित चौहान हॉस्पिटल के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उससे एक लाख रुपये लूट लिए। सूचना मिलते ही एसपी सिटी एमपी सिंह और थाना हाइवे प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छानबीन और आसपास के लोगों से पूछताछ की। एसपी सिटी ने बताया कि घटनास्थल के बारे में पूछने पर युवती बार-बार बयान बदल रही है। मौके पर की गई जांच के बाद मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
