• Fri. Jul 3rd, 2026

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड गोवर्धन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

ByVijay Singhal

Jul 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में आनन्द आश्रम राधाकुंड मार्ग कुसुम सरोवर पर विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक आहूत की गई जिसमें प्रखंड गोवर्धन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रांत सह संगठन मंत्री आरेंद्र जी, जिलाध्यक्ष विनोद राघव जी, धर्माचार्य प्रचार प्रमुख ज्ञानेश गौड़ जी, संपर्क प्रमुख योगेश गौतम जी , जिला मंत्री देवेंद्र जी, संगठन मंत्री योगेश पाठक जी, राजन चौधरी ,जिला मिलन प्रमुख गिरीश राजपूत , गौ रक्षा जिला प्रमुख हरे कृष्णा जी के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन हुआ। सर्वसम्मति से विश्व हिंदू परिषद से प्रखंड मंत्री का दायित्व जगदीश गोकुलिया एवं प्रचार प्रसार प्रमुख का लोकेंद्र सोनी को सौंपा गया। वहीं बजरंग दल से अभिषेक सिंह को संयोजक , शिवा ठाकुर को सह संयोजक व अमन कौशिक , नीरज जोशी, विद्यार्थी प्रमुख दुष्यंत, सह विद्यार्थी प्रमुख कृष्ण गोपाल , गौ रक्षा प्रमुख ध्रुव , मिलन प्रमुख कन्हैया, सह सुरक्षा प्रमुख वीरेंद्र जी को दायित्व सौपे हैं। सह संगठन मंत्री आरेंद्र जी भाईसाहब ने सभी को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल की कार्यप्रणाली तथा लक्ष्य के बारे में सभी को जानकारी दी। बैठक का कुशल संचालन जिलामंत्री देवेन्द्र जी भाईसाहब द्वारा किया गया। बैठक के अंत में सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां दी तथा विश्वास जताया कि संगठन के साथ पूरी ईमानदारी, निष्ठा, परिश्रम व लग्न से निर्वाह करेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.