हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में रमन रेती इलाके में स्थित रसियन बिल्डिंग को कुर्क किया जायेगा। यह इमारत रसियन दंपत्ति द्वारा अवैध रूप से बनवाई गई थी। वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा इस इमारत को G प्लस 3 में पास किया गया था। जबकि इमारत में ग्राउंड फ्लोर सहित 7 मंजिल बना ली गई थी। इस बिल्डिंग को बनवाने वाले रसियन दंपत्ति वीजा खत्म होने के बावजूद भी भारत में रह रहे थे। वृंदावन के रमण रेती इलाके में बनी यह इमारत बनने के साथ ही 2015 से विवादों में है। बताया गया है कि यह इमारत 3 मंजिला पास थी लेकिन नियमों को ताक पर रखकर इसे 7 मंजिल बना दिया गया है। इसके बाद से ही एम वी डी ए भी पहले 2 बार यहां के कुछ कमरों को सीज कर चुका है। श्री वृंदावन धाम ट्रस्ट रशियन बिल्डिंग में 163 फ्लैट हैं जिसमें से अधिकांश में लोग रह रहे हैं। इस बिल्डिंग में रहने वाले लोगों में ज्यादातर संख्या इस्कॉन से जुड़े विदेशी भक्तों की है। इस बिल्डिंग के अंडर ग्राउंड फ्लोर पर बने फ्लैट संख्या 101,102,103,104,105, 106, 108, 109,110, 111, 114, 115,
120,12 तथा ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट संख्या 202 स्टूडियो, 216,325 1 बीएचके, फर्स्ट फ्लोर पर फ्लैट संख्या 301 स्टूडियो, 316 2 बीएचके, 403 स्टूडियो, 325 1 बीएचके, सेकेण्ड फ्लोर पर फ्लैट संख्या 401 2 बीएचके, 403 स्टूडियो, 410 स्टूडियो, 420 स्टूडियो, 422 स्टूडियो, 423 स्टूडियो, थर्ड फ्लोर पर फ्लैट संख्या 522 स्टूडियो, 524 1 बीएचके, फोर्थ फ्लोर पर फ्लैट संख्या 619 1 बीएचके, 620 स्टूडियो, 621 1 बीएचके, 624,फिफ्थ फ्लोर पर 701 2 बीएचके 719 , 720 स्टूडियो, 721 स्टूडियो खाली है। जिसका निर्माण रशियन नागरिक यारोस्लोव रोवोनोम उर्फ़ श्याम सुन्दर चरण दास व नतालिया क्रिवोनोसोवा उर्फ निष्ठा रानी देवीदासी पत्नी यारोस्लोव रोवोनोम उर्फ श्यामसुन्दर चरण दास के द्वारा कराया गया था और वर्तमान में इन्हीं के कब्जे में हैं। रशियन नागरिक यारोस्लोव रोवोनोम उर्फ़ श्याम सुन्दर चरण दास व नतालिया क्रिवोनोसोवा उर्फ निष्ठा रानी देवी दासी ने अवैध तरीके से लाभ के लिए गौशाला की जमीन में भी फ्लैट बना दिए। इन्होंने गौशाला में स्थित गोपाल धाम बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर 5 फ्लैट, 1बीएचके,सेकेंड फ्लोर पर फ्लैट 3 बीएचके, 4 फ्लोर पर 1 फ्लैट 1 बीएचके बनाया और अपने कब्जे में रखा है। रसिया के रहने वाले बिल्डिंग के मालिक रोमानोमा योरोस्लाव व उनकी पत्नी नतालिया क्रिवोनासोवा वर्तमान में मथुरा जेल में बंद हैं। रोमानोमा योरोस्लाव व उनकी पत्नी नतालिया क्रिवोनासोवा को पुलिस ने टूरिस्ट वीजा अवधि खत्म होने व पुलिस से मारपीट व पुलिस की बर्दी फाड़ देने के आरोप में 1 वर्ष पहले गिरफ्तार किया था। इस सबंध में स्थानीय अभिसूचना इकाई ( एलआईयू) द्वारा पति पत्नी को नियमानुसार देश छोड़ने का नोटिस भी जारी किया था। जिसमें करीब एक साल तक बिना वैधानिक वीजा के रह रहे दम्पति के खिलाफ 2020 में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इसके बावजूद उनके द्वारा न तो वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध कराए गये और न ही रसिया वापसी गए। मूल रूप से रूस के रहने वाले नतालिया क्रिवोनोसावा और रोमानोमा योरोस्व्लोव 2013 में टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। इसके बाद उन्होंने रमनरेती पुलिस चौकी क्षेत्र के तहत राधा टीला के निकट स्थित वृंदावन धाम अपार्टमैंट (रशियन बिल्डिंग) का निर्माण कार्य शुरू कराया। इस बिल्डिंग का निर्माण शुरू होने के बाद ही विवाद शुरू हो गया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने बिल्डिंग का निर्माण अवैध बताते हुए सीलिंग की कार्रवाई कर दी। इसके बाद सीलिंग को दरकिनार करते हुए सात मंजिला इमारत को खड़ा कर दिया गया। 26 सिंतबर 2020 को उस समय पुन: सीलिंग की कार्रवाई अमल में लाई गई, जब बिल्डिंग के जनरेटर रूम में आग की घटना हो गई। इसके बाद अग्निशमन विभाग एवं विप्रा के अधिकारी हरकत में आए। रसियन बिल्डिंग को कुर्क करने जा रही पुलिस ने फ्लैट में रह रहे लोगों को बुधवार सुबह 10 बजे तक का समय दिया है। पुलिस ने नोटिस में लिखा है कि रशियन नागरिक यारोस्लोव रोवोनोम उपी श्याम सुन्दर चरण दास व नतालिया क्रिवोनोसोवा उर्फ निष्ठा रानी देवी दासी के विरुद्ध थाना वृंदावन पर पंजीकृत मुकद्दमा -204 / 2023 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निर्माण अधिनियम 1986 के क्रम में धारा 14(1) के अन्तर्गत कुर्क किया जाना है। अतः उक्त भवनों में निवासित समस्त नागरिकों को अवगत कराया जाता है कि उपरोक्त भवन 12/07/2023 को प्रातः 10:00 बजे तक खाली करना सुनिश्चत करें जिससे कि उक्त संपत्ति को कुर्क किया जा सके।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
