• Fri. Jul 3rd, 2026

मथुरा स्टेशन पर अमरनाथ यात्रियों का हंगामा:झेलम एक्सप्रेस रद्द करने से इटारसी के 400 अमरनाथ यात्रियों का जत्था बीच में ही रुका

ByVijay Singhal

Jul 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अमरनाथ यात्रा के लिए झेलम एक्सप्रेस से रवाना इटारसी के अमरनाथ यात्रियों का जत्था मथुरा में फंस गया है। रेलवे-स्टेशन पर फंसे यात्रियों ने हंगामा कर दिया। भारी बारिश के चलते रेलवे ने 11077 पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस को फरीदाबाद से आगे रद्द कर दिया है। जिस कारण ट्रेन को आगे जाने से रोक दिया है। इस कारण यात्रा को रास्ते में ही रोकना पड़ा। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से यात्रियों ने मथुरा स्टेशन पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों की समस्या का निराकरण करने की जगह रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को थाने में बंद कराने की धमकी तक दे डाली। इटारसी से हर साल 300 से 400 यात्रियों का जत्था अमरनाथ यात्रा के लिए जाता है। सोमवार ओ भी करीब इटारसी से करीब 400 यात्री झेलम एक्सप्रेस से सुबह रवाना हुए। यह जत्था जब मथुरा स्टेशन पर पहुंचा तो उन्हें पता चला कि ट्रेन को फरीदाबाद स्टेशन पर टर्मिनेट किया जा रहा है। रेलवे के इस निर्णय से यात्री भडक़ गए। उसी दौरान जम्मू ट्रेक पर ही हिमसागर एक्सप्रेस और अंडमान एक्सप्रेस को चलाने की स्थिति को देखते हुए यात्रियों ने उनकी ट्रेन चलाने की बात स्टेशन प्रबंधन से कही तो उन्हें मना कर दिया। इससे यात्रियों का गुस्सा फुट पड़ा। यात्रियों ने करीब दो घंटे तक ट्रेन को रोके रखा और जमकर हंगामा किया। ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री मनोज सारन ने बताया कि रेलवे प्रबंधन अपनी मनमानी कर रहा है। उसी रूट पर जब हिमसागर एक्सप्रेस जम्मू तक जा रहीं। लेकिन हमारे लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा रहीं। यात्रियों ने दूसरी ट्रेनों में उनका कोच जुड़वाने की बात कही तो अनसुनी कर दी। सारन ने कहा मैं और मेरा बेटा दोनों साथ में है। हमारे साथ में करीब 400 यात्री इटारसी के है। जो अमरनाथ यात्रा पर रहा है। लेकिन सभी यात्री फंस गए हैं और रेल मंत्रालय उनकी समस्या का निराकरण भी नहीं कर रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.