• Fri. Jul 3rd, 2026

मथुरा में सोमवार को तेज बारिश से लोगों के खिले चहरे

ByVijay Singhal

Jul 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आसमान में घने बादल, कहीं तेज तो कहीं रिमझिम बारिश। दिनभर सूर्यदेव नरम रहे और हवा चलते रहने से आमजन चेहरे पर उमस व गर्मी से राहत का अहसास रहा जिला मुख्यालय सहित जनपद भर में सोमवार को  दिन में ऐसा ही माहौल रहा। खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोगों ने धार्मिक स्थलों का रुख किया। हालांकि जिले के कई कस्बों में तेज बारिश से जलभराव का भी सामान करना पड़ा। मथुरा में सुबह से ही घने बादल छाए थे। करीब 4 बजे से 5,15 सबा घंटा जोरदार बारिश हुई। कुछ इलाकों में फुहार सी धीमी धीमी बारिश हुई। 3 बजे बाद ज्यादातर इलाकों में बारिश होने लगी, हालांकि एकसार नहीं थी। कहीं लोग भीगने से बचने के लिए पेड़ों के नीचे शरण लिए दिखे तो कहीं रिमझिम बारिश होने के कारण मौसम का लुत्फ उठाते हुए दुपहिया पर चलते दिखे। बारिश से खुदी सड़कों की मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय बच्चों को घर तक लाने में अभिभावकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.