हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित साध्वी रितंभरा के आश्रम वात्सल्य ग्राम में एक चिंतन गोष्ठी का आयोजन किया गया। साधु संत और धर्माचार्यों की मौजूदगी में हुई इस गोष्ठी में जब निमित्तकम संस्था के निदेशकों ने पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं का दर्द बताया तो सभी की आंखें छलक पड़ी। इस गोष्ठी का उद्देश्य भारत में रह रहे पाकिस्तानी हिंदुओं को भारत में स्थापित करने को लेकर मंथन करना था। हिंदू समाज के सामने चुनौती विषय पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ साधु संत और धर्माचार्यों की उपस्थिति में साध्वी रितंभरा ने किया। इसके बाद गोष्ठी में जब मौजूद लोगों ने पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं पर अत्याचारों और उनके दर्द के बारे में सुना तो स्तब्ध रह गए। उनके चेहरे के भाव को देखकर लग रहा था कि पीढ़ा सुनकर कितनी वेदना हुई है। गोष्ठी में मौजूद लोगों के मुंह से एक ही बात निकली कि सोचा नहीं था कि पाकिस्तान में हिंदुओं, सिखों पर इस कदर अत्याचार होता है। साध्वी रितंभरा के आश्रम वात्सल्य ग्राम के मीरा नियलयम गेस्ट हाउस में निमित्तकम् संस्था द्वारा आयोजित राष्ट्र चिंतन संगोष्ठी में संस्था के निदेशक जय आहूजा ने कहा हिंदूओं की बेटियों को पाकिस्तान में हर दिन उठाया जा रहा है, उन पर अत्याचार किया जा रहा है। ये उनको पाकिस्तान की यात्रा के दौरान पता चला । इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं के संरक्षण और भारत में बसाने का अभियान की शुरुआत 2017 में किया है। राजस्थान के अलवर में एक पाकिस्तान मूल के हिंदू इंजीनियर ने उनसे मदद की गुहार लगाते हुए फोन किया। पाकिस्तान के हिंदू इंजीनियर ने नौकरी लगवाने में मदद की मांग की। लेकिन उसे अलवर में नौकरी नहीं मिल सकती थी। तो उन्होंने कड़ी कवायद के बाद जयपुर में नौकरी दिलवाई। इसके बार हजारों पाक हिंदुओं को आज तक मदद करके उन्हें भारत की नागरिकता दिला चुके हैं। जयपुर के प्रसिद्ध सर्जन डा.ओमेंद्र रत्नू ने कहा पाकिस्तान में आज भी एक करोड़ हिंदू दासता का जीवन गुजार रहे हैं। आज वह भारत के हिंदुओं की ओर मदद की आस लगाए बैठे हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी मदद करें,भारत लाकर उन्हें बसाएं और आजीविका चलाने में मदद करें। इसके लिए धर्मांश फाउंडेशन इंडिया लगातार काम कर रही है। गोष्ठी में ओमेंद्र रत्नू ने कहा कि पाक में हिंदू बेटियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ खुद ही लड़ना होगा। देश के सौ करोड़ हिंदुओं में से एक करोड़ हिंदू भी संस्था की मदद को आगे आएं तो पांच साल में हमारा लक्ष्य पूरा हो जाएगा। साध्वी ऋतंभरा ने कहा पाकिस्तान में हिंदू परिवारों और बेटियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सच्ची लगन से दोनों लोग काम में जुटे हैं। संगोष्ठी में सभी भागवताचार्यों को इसी उद्देश्य से बुलाया है, कि वे अपनी कथाओं के जरिए देश में जागरूकता पैदा कर सकें। संगोष्ठी में जी एल ए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, प्रसिद्ध कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर, पूर्व राज्यमंत्री रविकांत गर्ग, महामंडलेश्वर इंद्रदेवेश्वरानंद, महंत फूलडोल बिहारी दास, महामंडलेश्वर नवल गिरि, आचार्य मृदुल कांत शास्त्री, आचार्य बद्रीश, अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह, स्वामी चित्प्रकाशानंद, गो सेवी संत गोपेश बाबा, महंत मोहिनी शरण, उमा शंकर राही सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
