• Fri. Jul 3rd, 2026

छाता व्यापार मंडल के अध्यक्ष पर हमला, यायल

ByVijay Singhal

Jul 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में कस्बा के मुख्य बाजार स्थित व्यापार मंडल के अध्यक्ष के प्रतिष्ठान पर आए लोगोंं ने मारपीट कर दी। इस झगड़े में अध्यक्ष सुनील पहलवान और पुत्र योगेश घायल हो गए। छाता व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील पहलवान रोजमर्रा की तरह अपने प्रतिष्ठान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान ग्राहक नीरज का विवाद सुनील पहलवान से हो गया। इस विवाद में नीरज ने अपने भाई को बुला लिया। इस दौरान नीरज के भाई के साथ 7-8 लोग और आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में योगेश और उनके पिता सुनील पहलवान चोट लगी हैं। सुनील पहलवान के नाक पर चोट आने के कारण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान शोर होने पर आसपास के व्यापारी भी एकत्रित हो गए। लोगों को जुटते देख हमलावर भाग खड़े हुए। इसमें से एक को पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस के सपुर्द कर दिया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। इस घटना से नाराज व्यापार मंडल में सभी व्यापारी कोतवाली पहुंच गए और हमलावरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। कोतवाली प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। एक व्यक्ति को पकड़ लिया है। बाकी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.