हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा रेलवे जंक्शन पर रेल प्रशासन ने चेन खींचकर अनावश्यक रूप से रेल रोकने वालों पर सख्त कदम उठाया है। अभियान चलाकर तीन माह में करीब 300 लोगों को गिरफ्तार कर दस लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल किया है। मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन के निर्देशन में अप्रैल, मई और जून माह में अभियान चलाया गया। इस दौरान मथुरा जंक्शन क्षेत्र में गुजरने वाली ट्रेनों को अनावश्यक रूप से चेन खींचकर रोकने वालों पर कार्रवाई की गई। बताया कि तीन माह में मथुरा जंक्शन क्षेत्र में 279 लोगों पर कार्रवाई कर करते हुए 10,24490 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
