• Fri. Jul 3rd, 2026

मथुरा पुलिस ने ई रिक्शा चालक की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jul 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली वृंदावन पुलिस ने ई रिक्शा चालक की हुई हत्या के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया है। युवकों ने ई रिक्शा चालक की हत्या पूर्व में हुई कहासुनी की घटना के बाद ठसक दिखाने के लिए की थी। पुलिस ने मृतक का पर्स और आधार कार्ड बरामद कर दोनों युवकों को जेल भेज दिया है। 4 जुलाई को थाना जैंत क्षेत्र के अक्रूर गांव के जंगलों में एक युवक का अज्ञात शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी। मृतक का चेहरा कटीली झाड़ियों से खरौंच दिया था। अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। अज्ञात शव मिलने की जानकारी पर थाना कोतवाली वृंदावन इलाके के रहने वाले साजन और उनके परिवार वाले पुलिस के साथ 5 जुलाई को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने शव को देखकर उसकी शिनाख्त अर्जुन के रूप में की। अर्जुन 2 जुलाई से गायब था जिसकी गुमशुदगी वृंदावन थाना में दर्ज करा दी थी। अर्जुन ई रिक्शा चलाता था। शव की शिनाख्त होने के बाद वृंदावन पुलिस ने तिराहा, चौराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। पुलिस को अटल्ला चुंगी तिराहा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अर्जुन ई रिक्शा लेकर मथुरा की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया लेकिन फिर वह वापस नहीं आया। इस दौरान अर्जुन के रिक्शे में दो युवक करन और वेदप्रकाश भी बैठे हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब करन और वेदप्रकाश को हिरासत में लिया तो अर्जुन की हत्या का खुलासा हो गया। अर्जुन ई रिक्शा चलाता था जबकि करन और वेदप्रकाश आवारागर्दी करते हुए घूमते थे। करीब 5 महीने पहले अर्जुन का वेदप्रकाश से झगड़ा हुआ। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया। इसके बाद नवरात्रों में अर्जुन का करण से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस समय भी बात आई गई हो गई। लेकिन करन ने जब यह बात वेदप्रकाश को बताई तो उसने अपने साथ हुए झगड़े की बात भी बताई। 2 जुलाई को करन और वेदप्रकाश शराब पी रहे थे इसी दौरान अर्जुन भी बीयर पीने के लिए अपने ई रिक्शा को लेकर सुनसान रास्ते पर जा रहा था। इसी दौरान करन और वेदप्रकाश मिल गए। अर्जुन ने करन और वेदप्रकाश की तरफ देखा तो इसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इसके बाद अर्जुन ने दोनों से कहा कि क्या वह उसे धमकी दे रहे हैं। इसके बाद दोनों अर्जुन के रिक्शा में बैठ गए और अक्रूर के जंगल में पहुंच गए। जहां फिर से तीनों में कहासुनी हुई और करन व वेदप्रकाश ने अर्जुन के साथ मिट्टी में मुंह दबाकर पिटाई करनी शुरू कर दी। पिटाई के दौरान जब अर्जुन की मौत हो गई तो करन और वेदप्रकाश घबरा गए। करण और वेदप्रकाश ने अर्जुन की शिनाख्त न हो इसके लिए उसका चेहरा कटीली झाड़ियों से खुरच दिया । इसके बाद दोनों ने अर्जुन के पास मौजूद पर्स,आधार कार्ड आदि निकाल लिए और उसके कपड़ों को उतार कर जंगल में दूर फेंक दिया। करन और वेदप्रकाश मौके से अर्जुन का ई रिक्शा ले आए जिसे रंग जी के बड़े बगीचा में खड़ा कर दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.