हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा में साइबर अपराध को रोकने के लिए गांव में पंचायत हुई। दौलतपुर गांव के प्रधान ने युवाओं में साइबर अपराध की लत को छुड़ाने के लिए गांव में बड़े लोगों की पंचायत बुलाई। जहां पंचायत में सेक्सटोर्सन,फाइनेंशियल फ्रॉड सहित तमाम तरह के साइबर अपराध को लेकर चर्चा हुई। पंचायत में फैसला हुआ है कि अगर कोई अपराध से जुड़ा पाया गया तो उससे 1 लाख की वसूली होगी। इसके साथ ही गांव की बड़ी मस्जिद से मौलवी और ग्राम प्रधान ने अनाउंसमेंट भी कराया। मौलवी ने मस्जिद में युवाओं को कुरान उठाकर कसमें भी खिलाई।
गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस,मुदसेरस, दौलतपुर, मड़ोरा साइबर ठगी के देश में जाने जाते हैं। इन गांव के कुछ युवा साइबर ठगी के अनेकों तरीके अपनाकर उत्तर प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न राज्यों की जेलों में साइबर ठगी के जुर्म में बंद हैं। देश के विभिन्न प्रांतों की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें इनके यहां आए दिन दबिश देने पहुंचती है। गोवर्धन पुलिस भी साइबर ठगी के आरोप में हर दूसरे दिन यहां के युवाओं पर कार्रवाई करती है। पुलिस की कार्रवाई से परेशान गांव के प्रधान ने साइबर अपराध रोकने की पहल शुरू की। ग्राम प्रधान लीली मेव ने बताया कि गांव में साइबर अपराध रोकने के लिए पंचायत की गई है। पंचायत में साइबर अपराध में संलिप्त लोगों पर कुरान उठवाई गई। फर्जी सिम कार्ड तोड़ कर फेंकवा दिए हैं। पंचायत के निर्णय के बाद साइबर अपराध करने वाले पर 1 लाख रुपए जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए बडी मस्जिद से मौलवी नफीस ने अनाउंसमैंट किया है। सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि दौलतपुर में साइबर अपराध छोड़ने के लिए समुदाय विशेष की पंचायत करने की सूचना मिली है। अपराध छुड़ाने के लिए पंचायत की अच्छी पहल है। अपराध छोड़ देंगे तो तरक्की के मार्ग खुलेंगे, अपराध करेंगे तो कानून अपना काम करेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
