हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर छात्रों के दो गुटों में संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी को लेकर हुए झगड़े ने मारपीट का रूप ले लिया। इलाके में रहने वाले लोगों ने फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। छात्रों के बीच हुए झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर कई कोचिंग सेंटर हैं। इन्हीं में से एक कोचिंग सेंटर पर पढ़ने वाले छात्रों का दूसरी कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों से विवाद हो गया। विवाद ने आधी रात को संघर्ष का रूप ले लिया। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर स्थित रुकमणी बिहार कॉलोनी में दबंग छात्र लाठी डंडे ले कर पहुंच गए। हंगामा किया। रुकमणी बिहार कॉलोनी में कुछ छात्र किराए के मकान में रह कर कोचिंग कर रहे हैं। यहां मगोर्रा इलाके के रहने वाले छात्रों से आपसी विवाद हो गया। जिसके बाद मगोर्रा क्षेत्र के रहने वाले छात्र रात करीब 2 बजे एकत्रित हो कर आ गए और किराए पर रहने वाले छात्रों को गाली देते हुए हंगामा करने लगे। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लाठी डंडे लेकर आए छात्रों ने फायरिंग भी की। आधी रात को हंगामा कर रहे छात्रों की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही लाठी डंडे लेकर आए छात्र भाग खड़े हुए। छात्रों की अराजकता वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत तो नहीं की लेकिन पुलिस सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर उपद्रव करने वाले छात्रों को तलाश रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
