• Fri. Jul 3rd, 2026

बिरला मंदिर क्षेत्र में रात को छह घंटे गुल रही बिजली

ByVijay Singhal

Jul 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के बिरला मंदिर एवं आकाशवाणी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे बृहस्पतिवार रात को करीब छह घंटे विद्युत गुल रही। जिससे लोगों की उमसभरी गर्मी में नींद हराम हो गई। लगातार दूसरे दिन रात के समय विद्युत कटौती होने पर लोगों में रोष व्याप्त है। बिरला मंदिर निवासी हरदेवी एवं मीना का कहना है कि प्रदेश की योगी सरकार निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के दावे कर रही है। जबकि विद्युत अधिकारी रात में 6 से नौ घंटे की अघोषित विद्युत कटौती कर रहे हैं। जिससे लोगों का उमसभरी गर्मी में जीना मुश्किल हो रहा है। वहीं सदर क्षेत्र में भी दोपहर के समय कई घंटे विद्युत गुल रही। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्युत कटौती होने पर जब एसडीओ और जेई को फोन किया जाता है कि तो वह वह उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते। इस संबंध में मसानी एसडीओ विकास शर्मा ने कहा कि ओवरलोड के कारण रात में कुछ समय के लिए विद्युत चली गई थी। बाद में आपूर्ति चालू हो गई।

मथुरा। शहर के मसानी बिजलीघर पर विद्युत निगम द्वारा लगे 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। जिसे बिरला मंदिर और आकाशवाणी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सके। पिछले काफी समय से मसानी बस स्टेशन पर ओवरलोडिंग के कारण बिरला मंदिर और आकाशवाणी क्षेत्र में विद्युत गुल हो जाती थी। एक्सईएन विपिन कुमार ने बताया कि मसानी सब स्टेशन पर ट्रांसफार्मर की क्षमता 5 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए कर दी गई है। जिससे ओवरलोडिंग की समस्या खत्म हो जाय।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.