• Fri. Jul 3rd, 2026

सरकार व किसानों द्वारा की जा रही है बाजरा की खेती पर पुरजोर कोशिश

ByVijay Singhal

Jul 7, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा । सरकार का मोटे अनाज की खेती पर पूरा जोर है, वहीं किसान भी भी इस पर पुरजोर कोशिश कर रहे हैं, क्षेत्र में किसान अब एक ही सीजन में बाजरा की दो फसल लेने लगे हैं, इसी श्रृंखला में विकास खण्ड बलदेव के सभागार में अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स ईयर के अन्तर्गत मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लगभग 300 कृषको ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक बल्देव पूरन प्रकाश द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमुख क्षेत्र पंचायत बलदेव अनिल भरगर मौजूद रहे। वाईके शर्मा प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा कृषकों को मिलेट्स सम्बन्धी नवीनतम तकनीकी जानकारी प्रदान की गई व कृषकों की समस्याओं का निराकरण भी मौके पर किया गया, उप कृषि निदेशक मथुरा रामकुमार माथुर ने कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की, साथ ही मिलेट्स के प्रयोग से होने वाले फायदों के विषय में कृषकों को जागरूक किया तथा अपेक्षा की कि कृषक अधिक से अधिक मिलेट्स लगाकर कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं । मुख्य अतिथि विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है, इसी क्रम में सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अधिक से अधिक क्षेत्रफल में मिलेट्स की खेती कराई जाये जिससे कृषक कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर पायें, कार्यक्रम में कृषकों को विधायक एवं प्रमुख क्षेत्र पंचायत द्वारा निःशुल्क मिलेट्स मिनी किटों का वितरण किया गया, जागरूकता अभियान में उप कृषि निदेशक, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर कार्यक्रम के संयोजक पूरन चन्द शर्मा विषय वस्तु विशेषज्ञ सदर, सुशील कुमार गौतम विषय वस्तु विशेषज्ञ सदर, रामभरोसे उपाध्याय विषय वस्तु विशेषज्ञ सदर एवं वीरपाल प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार बल्देव आदि उपस्थित रहे ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.