हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मांट क्षेत्र के एक गांव में आठ पहले में सैन्यकर्मी की पत्नी से पड़ोस के युवक ने छेड़छाड़ की थी। शिकायत पर पिटाई की गई थी। पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। आठ माह बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व पिटाई का केस दर्ज किया है। 12 अक्टूबर को 2022 को थाना मांट में सैन्यकर्मी की पत्नी से पड़ोस के युवक ने छेड़छाड़ की। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी के परिजन मौके पर आ गए और महिला को पीटा। जब इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। अब नौ माह बाद न्यायालय के आदेश पर थाना मांट में छेड़छाड़ व पीटने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
