हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । थाना गोवर्धन पुलिस ने राजकीय मुडिया पूर्णिमा मेला में परिक्रमार्थियों के मोबाइल फोन, पर्स आदि की चोरी की घटनाओं के आरोप में 24 लोगों को जेल भेजा है, गोवर्धन पुलिस के मुताबिक 15 लोगों को पास से 710 रूपये मिले जबकि सोरन एंजेंसी के पास से गिरफ्तार नौ आरोपियों के पास से 1270 रुपये बरामद किये हैं। पुलिस ने सोरन गैस एजेन्सी के पास प्लाट सौंख रोड कस्वा गोवर्धन से विष्णु पुत्र मुरारीलाल निवासी ब्रह्म कुण्ड मोहल्ला गोपीनाथ बाजार बलबद्री अखाड़ा थाना वृन्दावन, गोविन्द पुत्र अन्तराम निवासी नत्तापुरा थाना पिनाहट जनपद आगरा, आशीष पुत्र पूरन सिंह निवासी मौहल्ला टंकी वाला जाटव बस्ती कस्बा व थाना गोवर्धन, गिर्राज प्रसाद पुत्र छोटेलाल निवासी सुकना भाई की धर्मशाला के पीछे थाना कोतवाली अलवर हाल पता थाना एनईबी जिला अलवर, त्रिवेन्द्र पुत्र रामसनेही निवासी करबला थाना दक्षिण फिरोजाबाद, कन्हैयालाल पुत्र ग्यासीराम निवासी विजयनगर थाना रामगढ़ फिरोजाबाद, बारेलाल पुत्र रामरतन निवासी सेरब थाना पिनाहट आगरा, नैना पुत्र गौरीशंकर निवासी मोहल्ला खुमरीगेट नमक कटरा थाना कोतवाली भरतपुर तथा दौजी पुत्र मूलचंद निवासी ग्राम राहेरी थाना कोतवाली हाथरस को गिरफ्तार किया जिनसे दो एन्ड्रोइड मोबाइल फोन तथा 1270 रुपये नकद बरामद हुए, वहीं एक अन्य स्थान से योजना बनाते 15 लोगों को पकडा गया, चोरी के दो मोबाइल फोन व पर्स पुलिस ने इनके पास से बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन ओमहरि बाजपेयी के मुताबिक इनके पास से दो एन्ड्रोइड मोबाइल फोन, एक महिला पर्स, 710 रुपये नगद बरामद हुए हैं, पकडे गये आरोपितों में रोहताश पुत्र हेमराज निवासी ग्राम बरौठ थाना नोहझील हाल पता शेरगढ रोड सिंह थोक थाना छाता, कालू पुत्र मुन्ना उर्फ डिप्टी निवासी अतैरना थाना छायसा जिला फरीदाबाद, अभिषेक पुत्र महेश निवासी नगला शीषघर कासगंज रोड थाना सिकन्दराराऊ हाथरस, आकाश पुत्र बत्ती सिंह निवासी गिहार कालोनी इलाहाबाद बैंक के पास कस्बा व थाना करहल मैनपुरी, गुरुदयाल पुत्र आंगन लाल निवासी इटारोडा थाना बीसलपुर पीलीभीत, द्वारिका प्रसाद पुत्र बालजीत निवासी नारायणपुर थाना बरखेडा जिला पीलीभीत, राजू पुत्र होरी लाल निवासी ग्राम मुडिया हुलास थाना बरखेडा जिला पीलीभीत, मनीष पुत्र गिर्राज सिंह निवासी डेम्पियर नगर मथुरा छावनी थाना कोतवाली, अनिल गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल निवासी ट्रान्स यमुना कालोनी रामबाग थाना एत्मादौला आगरा, संजय पुत्र राहुल निवासी ग्राम रामनगर थाना कोतवाली पीलीभीत, विनोद सक्सैना पुत्र बिजेन्द्र सिंह निवासी बोदला बैनारा फैक्ट्री के सामने थाना जगदीशपुरा आगरा, कमल पुत्र हरप्रसाद निवासी सैली की पुलिया थाना रामगढ फिरोजाबाद, धनसिंह पुत्र बाबूलाल निवासी ग्राम गहनौली थाना महुअन जिला दौसा, राहुल पुत्र पप्पू निवासी सीतानगर हनुमानजी के मंदिर के पास रामबाग थाना एत्मादौला आगरा, सतीश पुत्र हरिबाबू निवासी नमक कटरा दौलताराम स्कूल के पास थाना कोतवाली जिला भरतपुर हाल पता आगरा कैन्ट काचीपुरा कृष्णानगर थाना सदर जिला आगरा हैं ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
